महाकुंभ से वायरस हुए IIT बाबा अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी कर ली है जानिए उनकी शादी परिवार और भविष्य की योजनाओं से जुड़ी पूरी खबर
हरियाणा: महाकुंभ के दौरान IIT वाले बाबा के नाम से चर्चा में आए Abhay Singh IIT Baba एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शादी है। अभय सिंह ने कर्नाटक की रहने वाली इंजीनियर प्रतीका से विवाह कर लिया है और अपने जीवन की नई शुरुआत की है।
अभय सिंह उस समय चर्चा में आए थे जब महाकुंभ में उनका एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हुआ था,
जिसमें वो संन्यासी वेश में नजर आए थे और खुद को IIT से पढ़ा हुआ बताते थे। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी पहचान IIT वाले बाबा के रूप में बन गई थी।
हाल ही में अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा के झज्जर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार और माता-पिता से मुलाकात की। वह अपने पिता के चेंबर में भी गए और मीडिया से बातचीत की। अभय सिंह ने बताया कि वह पहले भी अपने पिता के चेंबर में बैठकर केस की तैयारी को समझते थे।
अभय सिंह के पिता कर्ण सिंह एक वरिष्ठ वकील हैं और झज्जर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अभय ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में उन्होंने विवाह किया, जिसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की गई।
उनकी पत्नी प्रतीका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। प्रतीका ने बताया कि दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी और अब वे साथ मिलकर सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
प्रतीका ने कहा कि अभय सिंह बेहद सरल, ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। दोनों का लक्ष्य एक ऐसी यूनिवर्सिटी बनाना है, जहां आध्यात्मिक और सांसारिक ज्ञान को एक साथ सिखाया जा सके। इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू किया जा चुका है।
फिलहाल यह दंपति हिमाचल प्रदेश में रह रहा है और अपने साझा विजन पर काम कर रहा है। झज्जर में उनकी मौजूदगी के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
सोशल मीडिया पर अभय सिंह की शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है, हालांकि परिवार की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


إرسال تعليق