शराब के नशे में पिता की लाठी से 4 वर्षीय मासूम की मौत



घुवारा(छतरपुर)
छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा अनुभाग अंतर्गत थाना बमनौरा की रामटोरिया चौकी क्षेत्र के ग्राम ढाड़ोरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद और शराब के नशे में हुई मारपीट एक मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गई। 
 प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखन सिंह (पिता शगुन सिंह) ने नशे की हालत में घरेलू विवाद के दौरान लाठी से प्रहार कर दिया।
 इस दौरान उसका चार वर्षीय बेटा यीशु उर्फ यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल बच्चे को तत्काल इलाज के लिए सागर अस्पताल पहुंचाया, 
जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। भोपाल में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। 
 घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के निर्देशन में थाना बमनौरा प्रभारी शिशिर तिवारी एवं रामटोरिया चौकी प्रभारी दौलत सिंह ने टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की। 
 पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए धारा 302 के तहत आरोपी लखन सिंह को मात्र दो दिनों में गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में आरक्षक गजराज सिंह, 
घोष एवं रवि यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

 मुख्य बिंदु:
• पिता की लाठी से 4 वर्षीय मासूम की मौत  
• घरेलू विवाद में नशे की हालत में हमला  
• पुलिस ने 2 दिन में आरोपी गिरफ्तार किया  

Bharat Junction News से जुड़े:

Post a Comment

Previous Post Next Post