छतरपुर के सुभाष अहिरवार मायानगरी मुंबई में बना रहे पहचान, 8 मई को रिलीज होगी फिल्म

 

छतरपुर। जिले के छोटे से गांव पिपट निवासी सुभाष अहिरवार अब मायानगरी मुंबई में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। रंगमंच से अभिनय की शुरुआत करने वाले सुभाष ने छतरपुर और भोपाल में कई वर्षों तक थिएटर किया। इसी दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय से अभिनय की पढ़ाई भी की।

इसके बाद वे दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने Shri Ram Centre Repertory में काम करते हुए अपने अभिनय कौशल को और निखारा। लगातार मेहनत और संघर्ष के बाद सुभाष पिछले दो वर्षों से मुंबई में सक्रिय हैं, जहां उन्होंने फिल्मों और वेबसीरीज़ में काम किया है। उनकी कई परियोजनाएं जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।

इसी क्रम में उनकी प्रमुख फिल्म I.I.Z इंडियन इंस्टिट्यूट जॉम्बीज आगामी 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में मशहूर कॉमेडियन Johnny Lever के बेटे Jesse Lever नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण Low Gravity Protection House ने किया है, जबकि निर्देशन गगनजीत और आलोक द्विवेदी ने किया है।

सुभाष अहिरवार की इस उपलब्धि से छतरपुर जिले में खुशी का माहौल है। साथ ही क्षेत्र के युवाओं को भी उनसे प्रेरणा मिल रही है कि छोटे गांव से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post