कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी बनाने का ऐलान किया। जानिए क्या है नई पार्टी का लक्ष्य और क्या खत्म हुई BJP जॉइन करने की चर्चा।
पंजाब: कांग्रेस से निष्कासन के बाद पंजाब की वरिष्ठ नेता Navjot Kaur Sidhu ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए अपनी नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी बनाने की घोषणा की
जिसके बाद उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनके BJP में शामिल होने की चर्चाएं तेज थीं, लेकिन नई पार्टी के गठन के साथ उन्होंने साफ संकेत दिया है कि VO अपनी अलग राजनीतिक राह पर आगे बढ़ेंगी।
नवजोत कौर सिद्धू ने अपने बयान में कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व के कार्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद उन्होंने एक नया राष्ट्रीय विकल्प तैयार करने का निर्णय लिया है।
उनका कहना है कि YE पार्टी देशभर में न्याय, शांति और सेवा के उद्देश्य से काम करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य लक्ष्य आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है और देश के विकास में सकारात्मक योगदान देना है। साथ ही उन्होंने ‘सत्य और प्रेम’ के मार्ग पर चलने की बात भी कही।
पंजाब को लेकर उन्होंने विशेष रूप से कहा कि उनकी पार्टी राज्य को उसकी पुरानी पहचान दिलाने के लिए काम करेगी, जहां प्रेम, भाईचारा, साझा संस्कृति और न्याय की भावना मजबूत हो।
गौरतलब है कि साल 2026 की शुरुआत में कांग्रेस से निलंबन के बाद से ही उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब नई पार्टी के ऐलान के साथ इन चर्चाओं पर फिलहाल रोक लग गई है।


Post a Comment