गरीबों, मजदूरों और महिलाओं की आवाज उठाने वाली रोमा वर्मा ने BSP की नीतियों से प्रभावित होकर जॉइन की पार्टी
छतरपुर जिले के गौरिहार से एक अहम राजनीतिक खबर सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेत्री रोमा वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
यह सदस्यता कार्यक्रम मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुआ। इस दौरान पार्टी के केन्द्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम तथा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल की उपस्थिति में उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।
कार्यक्रम में राजाराम साहब ने रोमा वर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें आधिकारिक रूप से संगठन में शामिल किया।
रोमा वर्मा लंबे समय से गौरिहार क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रही हैं। वे गरीबों, मजदूरों, विद्यार्थियों एवं महिलाओं के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही हैं।
पार्टी में शामिल होने के बाद रोमा वर्मा ने कहा कि वे बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इस निर्णय पर पहुंची हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और एक जिम्मेदार कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया है।
उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगी।

Post a Comment