थाना गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटरा में माल पहाड़ी के पास पीड़ित की रास्ता रोककर मारपीट कर चोट पहुंचाने संबंधी फरियादी की रिपोर्ट पर अस्पताल में जीरो की कायमी उपरांत थाना गौरिहार में भारतीय न्याय संहिता के तहत विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पीड़ित अरविंद कुशवाहा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी, प्रकरण में हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा उक्त हत्या की घटना में सम्मिलित तीन आरोपी
1. रामदीन पिता नत्थू कुशवाहा निवासी घटरा
2. पूरन पिता लखन लाल कुशवाहा निवासी बारीगढ़
3. ओमप्रकाश पिता प्रेमलाल कुशवाहा निवासी बारीगढ़
को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो डंडे, मृतक की मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन सहित 2 मोटरसाइकिल एवं 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। हत्या की घटना में सम्मिलित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक आर एन पटेरिया, चौकी प्रभारी पहरा उप निरीक्षक देवेंद्र यादव , सउनि जीवन लाल, प्रधान आरक्षक राज किशोर साहू ,शेरा सिंह ,बृजेंद्र सिंह ,आरक्षक संदीप पाठक, अमित शर्मा ,अमित जाट , कमल सिंह ,दीपक चौरसिया, विकास सिंह, शंकर पटेल, महेंद्र सचान,शिवम मिश्रा ,काशीराम की भूमिका रही।

Post a Comment