छतरपुर | थाना लवकुशनगर पुलिस ने आरोपी को अवैध 315 बोर देशी कट्टा, कारतूस सहित किया गिरफ्तार
आरोपी अज्जू खान मारपीट एवं जुंआ के अपराध में पूर्व से लिप्त
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
थाना लवकुशनगर पुलिस को आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान अंबेडकर भवन के पास अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस मिला। अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस जप्त कर आरोपी अज्जू खान पिता रशीद मोहम्मद खान निवासी विधायक कॉलोनी , लवकुशनगर को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना लवकुशनगर में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी मारपीट एवं जुंआ के अपराध में पूर्व से लिप्त है। विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक अजय अम्बे, सहायक उप निरीक्षक राम प्रकाश आरक्षक सतीश सिंह एवं टीम की भूमिका रही।

Post a Comment