छतरपुर में दर्दनाक हादसा: किसान की पूरी फसल आग में जलकर राख

 छतरपुर जिले के चलरा तहसील से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक किसान की सालभर की मेहनत कुछ ही मिनटों में आग में जलकर राख हो गई।


यह मामला ग्राम पंचायत जनपदखेड़ा के ग्राम टिकरी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार किसान नारायण राजपूत अपनी फसल को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर थ्रेसिंग के लिए ले जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में साहू की चक्की के पास एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे थे।

जैसे ही ट्रॉली वहां से गुजरी, सूखी फसल तारों से टकरा गई और देखते ही देखते फसल में भीषण आग लग गई।

आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी ट्रॉली जलकर खाक हो गई। किसान और ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

इस हादसे में किसान को भारी नुकसान हुआ है। अब गांव के लोग प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, साथ ही लटकते बिजली के तारों को ठीक कराने की अपील कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post