13 साल पुराने दुष्कर्म मामले में ₹8000 का इनामी वारंटी गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

छतरपुर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान न्याय पथ अभियान के तहत 13 साल पुराने दुष्कर्म प्रकरण में फरार चल रहे ₹8000 के इनामी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई छतरपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार

थाना कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2013 के दुष्कर्म संबंधी मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी अनिल खटीक पिता घसीटा खटीक निवासी फूलादेवी मार्ग, छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र जाटव, उप निरीक्षक उमा परिहार, सहायक उप निरीक्षक गिरजेश राजा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

हमारे यूट्यूब चैनल Bharat Junction News को सब्सक्राइब करें

Post a Comment

Previous Post Next Post