खजुराहो में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब और कार जब्त

 

खजुराहो में नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना खजुराहो पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 पेटी अवैध शराब और एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

छतरपुर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के संग्रह, विक्रय और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खजुराहो पुलिस को दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान कृष्णापुरम कॉलोनी से अवैध शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खाली मैदान में खड़ी एक संदिग्ध कार की तलाशी ली। जांच के दौरान कार की डिग्गी से 10 पेटी, कुल 90 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त Maruti Suzuki Swift Dzire को भी जब्त कर लिया।

पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। साथ ही मामले की विवेचना भी की जा रही है।

इस कार्रवाई में मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनके सोलंकी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post