14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित: Ambedkar Jayanti पर स्कूल, बैंक और सुप्रीम कोर्ट रहेंगे बंद


 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के तहत इस दिन सभी सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।



जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट और उसकी रजिस्ट्री में भी अवकाश रहेगा।

अंबेडकर जयंती हर साल देशभर में बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। इस दिन बाबा साहब के योगदान को याद किया जाता है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों में रैलियां, श्रद्धांजलि कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

यह दिन भारतीय संविधान के निर्माता को सम्मान देने और उनके विचारों को अपनाने का प्रतीक है।

Video

Post a Comment

Previous Post Next Post