थाना नौगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्टेडियम से तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

छतरपुर | नौगांव

थाना नौगांव पुलिस ने स्टेडियम से बिजली के तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कॉपर और एल्यूमिनियम के केबल भी बरामद किए हैं।


क्या है पूरा मामला?

थाना नौगांव क्षेत्र के अंतर्गत स्थित स्टेडियम में लगे पोल से कॉपर एवं एल्यूमिनियम के बिजली के तार चोरी हो गए थे। इस मामले में नगर पालिका के लाइनमैन राजू रैकवार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला पंजीबद्ध किया।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

घटना के बाद थाना नौगांव पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी चोरी किए गए तार कबाड़ी को बेचने जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनकी पहचान इस प्रकार है:

विवेक उर्फ इग्गा, निवासी वार्ड नंबर 20, गर्रौली रोड नौगांव

जितेन्द्र उर्फ टाटरी, निवासी वार्ड नंबर 15, नालापार नौगांव

न्यायालय में पेश, भेजे गए जेल

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय राय सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post