धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान: 4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दे दो

 

नागपुर | धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से चार बच्चे पैदा करने की अपील करते हुए कहा कि उनमें से एक बच्चा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [RRS] को देना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब देश में कहीं आपदा आती है तो कई लोग अपनी जान बचाकर भागते हैं, लेकिन RSS का कार्यकर्ता वहां पहुंचकर दूसरों की जान बचाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत से उनकी प्रार्थना है कि लोग चार बच्चे पैदा करें और एक बच्चे को RSS को दें, ताकि वह समाज सेवा के कार्यों में योगदान दे सके।

इस दौरान उन्होंने RSS की कार्यशैली की खुलकर सराहना की। मंच पर मौजूद मोहन भागवत की ओर देखते हुए उन्होंने कहा कि वे ऐसे ही मुस्कराते रहें, ताकि जल्द अखंड भारत का सपना पूरा हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में कुछ बड़ा होने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस, नितिन गडकरी सहित कई संत-महात्मा भी मौजूद रहे।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Bharat Junction News के Youtube channel को Subscribe करे

Post a Comment

Previous Post Next Post