थाना चंदला पुलिस ने 630 ग्राम गांजा सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

 

छतरपुर जिले के चंदला थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत 630 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।

छतरपुर | चंदला पुलिस थाना पुलिस ने बंजारी रोड लुहारपुरवा तिराहा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 630 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹10,000 बताई गई है।

माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के संग्रह, उत्पादन, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र भ्रमण के दौरान बंजारी रोड लुहारपुरवा तिराहा में गांजा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र उर्फ दिलीप पटेल पिता भोला पटेल निवासी ग्राम पवाई थाना चंदला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ एवं आगे की विधिवत कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक किशोरी लाल वर्मा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

Bharat junction News के Youtube channel को Subscribe करे

Post a Comment

Previous Post Next Post