मध्य प्रदेश में 4 आयोगों को मिले अध्यक्ष, महिला आयोग की कमान रेखा यादव को


 भोपाल: लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने विभिन्न आयोगों में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में रेखा यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डॉ. निवेदिता शर्मा को बाल संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अनुसूचित जाति आयोग की कमान कैलाश जाटव को सौंपी गई है। इसके साथ ही सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर रामलाल रौतेल की नियुक्ति की है। आयोग में भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे को सदस्य बनाया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण आयोगों और बोर्डों में भी नियुक्तियां की जा सकती हैं। इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post