छतरपुर | थाना गौरिहार पुलिस थाना पुलिस ने ग्राम चूहाखेड़ा में गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी अर्जुन अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार
नवंबर 2024 में थाना गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चूहाखेड़ा में फरियादी कालीदीन अहिरवार पर गोली चलाकर हत्या के प्रयास की घटना हुई थी। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अगम जैन द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5000 के इनाम की घोषणा की गई थी। पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए आरोपी अर्जुन अहिरवार पिता मैकू अहिरवार निवासी ग्राम चूहाखेड़ा थाना गौरिहार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक आर.एन. पटेरिया, चौकी प्रभारी पहरा उप निरीक्षक देवेंद्र यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment