सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद BJP ने लिया बड़ा फैसला। जानिए शपथ ग्रहण और पूरी राजनीतिक हलचल।
बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।
यह फैसला नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद लिया गया। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है।
जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
शपथ से पहले ही उनके आवास पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई थीं और कई बड़े नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया था।
सबसे पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने उनसे मुलाकात की।
इसके बाद राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा भी उनके आवास पर पहुंचे।
सम्राट चौधरी इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।
वे बिहार की राजनीति में एक प्रमुख ओबीसी चेहरा हैं और कुशवाहा समाज से ताल्लुक रखते हैं।
राजनीतिक हलकों में उन्हें अमित शाह का करीबी भी माना जाता है।
यदि उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें, तो राजनीति उन्हें विरासत में मिली है।
उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रह चुके हैं,
जबकि उनकी माता पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Post a Comment