भोपाल में हुई मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। परिवार ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि प्रताड़ना और साजिश से जुड़ा मामला बताया है। जानिए पूरे केस की बड़ी बातें—
1. कौन थीं ट्विशा शर्मा?
ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। उन्हें ‘मिस पुणे’ का खिताब भी मिल चुका था और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी।
2. दिसंबर 2025 में हुई थी शादी
ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ सिंह एक प्रभावशाली परिवार से संबंध रखते हैं और उनकी मां रिटायर्ड जज बताई जा रही हैं।
3. शादी के पांच महीने बाद मिली लाश
12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा शर्मा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
4. परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
ट्विशा के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, चरित्र पर शक और पैसों की मांग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
5. वायरल चैट्स ने बढ़ाए सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित चैट्स में ट्विशा अपनी मां से मदद मांगती दिखाई दीं। चैट में उन्होंने लिखा था— “ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे” और “मुझे यहां से ले जाओ।”
6. प्रेग्नेंसी और एबॉर्शन को लेकर विवाद
रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विशा प्रेग्नेंट थीं, लेकिन मौत से पहले उनका गर्भपात हो गया। परिवार का आरोप है कि उन पर एबॉर्शन का दबाव बनाया गया और बच्चे को लेकर सवाल उठाए गए।
7. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे सवाल
शुरुआती पोस्टमार्टम में मौत की वजह फांसी बताई गई, लेकिन शरीर पर चोट के निशान मिलने की खबरों ने हत्या की आशंका को जन्म दिया। परिवार ने जांच पर सवाल खड़े किए हैं।
8. सास ने लगाए अलग आरोप
ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि ट्विशा ड्रग्स लेती थीं और उन्हें मूड स्विंग्स की समस्या थी। हालांकि मायके पक्ष इन आरोपों को गलत बता रहा है।
9. दोबारा पोस्टमार्टम और केस ट्रांसफर की मांग
ट्विशा के परिवार ने दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने और केस को मध्य प्रदेश से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले पोस्टमार्टम में उस बेल्ट को शामिल नहीं किया गया, जिससे कथित तौर पर फांसी लगाई गई थी।
10. पति समर्थ सिंह फरार
मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया है और पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि वह देश छोड़कर भाग सकता है।
SIT कर रही जांच
पूरे मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। वहीं ट्विशा का परिवार आरोप लगा रहा है कि ससुराल पक्ष के रसूख के कारण जांच प्रभावित हो सकती है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment