12 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, “न्याय पथ अभियान” के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवा

 

छतरपुर पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे जिला स्तरीय न्याय पथ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2014 के 12 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र में दर्ज पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने आरोपी सियाराम गोस्वामी पिता प्यारेलाल निवासी बुदौर थाना मातगुवां को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्ष 2014 से दर्ज धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहा था।

इस कार्रवाई में सीएसपी अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक नरेश परिहार, संदीप राय एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छतरपुर police द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और पुराने लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post