छतरपुर जिले के थाना ईशानगर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बंधी पुलिया के पास से 20 पेटी अवैध शराब और एक नैनो कार जब्त की है। जब्त शराब की मात्रा करीब 180 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित कुल करीब 1.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के संग्रह, विक्रय और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना ईशानगर पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम बंधी पुलिया के पास पहुंची और वहां खड़ी एक संदिग्ध नैनो कार की तलाशी ली। जांच के दौरान कार की डिग्गी से 20 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
थाना ईशानगर में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक मनोज गोयल, सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक हफीज खान, संतोष अहिरवार, आरक्षक दानिश अली, पुष्पेंद्र, दामोदर साहू और खुशेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका

Post a Comment