धुबेला म्यूजियम के पास युवक और युवती का रास्ता रोककर मारपीट, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस की नौगांव थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी बढ़ा दी है।
पुलिस के अनुसार यह घटना 7 मई की है, जब थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत धुबेला म्यूजियम तालाब के पास युवक और युवती के साथ आरोपियों ने रास्ता रोककर मारपीट की थी। साथ ही उनसे रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पीड़ितों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शैलेंद्र यादव पिता मुलायम यादव निवासी ग्राम धामची, दीपक यादव पिता मूलचंद यादव निवासी न्यू कॉलोनी नौगांव तथा एक विधि विरुद्ध किशोर शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट और डंडे भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी शैलेंद्र यादव पहले भी हत्या के प्रयास, अवैध हथियार और मारपीट जैसे चार मामलों में लिप्त रहा है।
इस मामले में एक अन्य आरोपी विनीत घोष पिता मुकेश घोष निवासी ग्राम महेवा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले की विवेचना अभी जारी है।
पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय राय और पुलिस टीम द्वारा की

Post a Comment