दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब तमिलनाडु की राजनीति में नई पहचान बना चुके हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें फिल्म निर्देशक वेंकट प्रभु की ओर से एक बेहद खास तोहफा मिला, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है।
दरअसल, वेंकट प्रभु हाल ही में विजय से मुलाकात करने पहुंचे और उन्हें मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने विजय को एक स्पेशल नंबर प्लेट फ्रेम करके गिफ्ट की। इस नंबर प्लेट पर “TN07CM2026” लिखा हुआ था, जिसमें CM और 2026 को खास तौर पर विजय के मुख्यमंत्री बनने से जोड़ा गया है।
खास बात यह है कि यही नंबर प्लेट विजय की फिल्म The Greatest of All Time (GOAT) में उनकी कार पर भी नजर आई थी। इस फिल्म को वेंकट प्रभु ने ही डायरेक्ट किया था। माना जा रहा है कि निर्देशक ने काफी पहले ही विजय के राजनीति में बड़े मुकाम तक पहुंचने की कल्पना कर ली थी और उसी सोच के साथ इस नंबर प्लेट को डिजाइन किया गया था।
वेंकट प्रभु ने विजय से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए भावुक पोस्ट भी लिखा। उन्होंने कहा कि यह पल इतिहास बनने जैसा है और एक कल्पना से शुरू हुआ सफर अब हकीकत में बदल चुका है। डायरेक्टर ने इसे “सिर्फ शुरुआत” बताया।
फिल्म और राजनीति दोनों दुनिया में विजय की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनके समर्थक इस खास गिफ्ट को विजय के राजनीतिक सफर की नई शुरुआत और एक यादगार प्रतीक के रूप में देख रहे हैं।



Post a Comment