Meta ला सकता है Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान, जानिए क्या होगा फ्री और क्या मिलेगा एक्स्ट्रा


 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram और WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूज़र्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Meta अपने प्लेटफॉर्म्स के लिए नए Plus Subscription Plans लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत भी उन देशों की सूची में शामिल है जहां यह सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।

जानकार के अनुसार, Meta अपने यूज़र्स को कुछ अतिरिक्त और प्रीमियम सुविधाएं देने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश कर सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि सामान्य यूज़र्स के लिए Facebook, Instagram और WhatsApp की बेसिक सेवाएं पहले की तरह मुफ्त रहेंगी।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत लगभग 387 रुपये प्रति माह हो सकती है, जबकि WhatsApp Plus के लिए करीब 290 रुपये प्रति माह शुल्क लिया जा सकता है। वहीं बिजनेस यूज़र्स के लिए विशेष प्लान की कीमत लगभग 1454 रुपये प्रति माह बताई जा रही है



इन प्रीमियम प्लान्स के तहत यूज़र्स को एक्सक्लूसिव टूल्स, अतिरिक्त कस्टमाइजेशन विकल्प, आइडेंटिटी वेरिफिकेशन बैज और तेज़ कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। इससे कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस अकाउंट्स और प्रोफेशनल यूज़र्स को अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना है।

हालांकि Meta ने यह भी स्पष्ट किया है कि चैटिंग, कॉलिंग, रील्स देखना, पोस्ट शेयर करना और अन्य सामान्य सोशल मीडिया सुविधाएं सभी यूज़र्स के लिए मुफ्त बनी रहेंगी। Meta AI का बेसिक उपयोग भी पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।

फिलहाल यूज़र्स के बीच इस संभावित सब्सक्रिप्शन प्लान को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। अब देखना होगा कि Meta इन प्लान्स को कब और किस रूप में आधिकारिक तौर पर लागू करता है।

Disclaimer: यह जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर आधारित है। Meta की आधिकारिक घोषणा और अंतिम कीमतों में बदलाव संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post