लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध 315 बोर कट्टा और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

 

रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान अवैध कट्टा और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी अक्टोहा, थाना लवकुशनगर पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को बीती रात पेट्रोलिंग के दौरान अक्टोहा-लक्ष्मणपुरा रोड पर अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बंडे बजौरा तिराहा के पास पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त कर आरोपी गयाप्रसाद पाल पुत्र रामचरण पाल, निवासी ग्राम मकरबई, थाना कबरई, जिला महोबा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया



आरोपी के विरुद्ध थाना लवकुशनगर में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी तथा हथियारों के स्रोतों की जानकारी जुटाकर संबंधित अपराधियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अम्बे, चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सोहन सैयाम, आरक्षक शैलेंद्र गर्ग, आरक्षक रामवीर राजपूत, आरक्षक विमल भदौरिया, आरक्षक मोनू साहू एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post