राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इस समिति का पुनर्गठन करते हुए इसमें 10 सदस्यों को नामांकित किया है.
राज्यसभा की Committee on Petitions (याचिका समिति) ऐसी समिति है, जहां आम लोग अपनी समस्याएं, शिकायतें या सुझाव सीधे संसद तक पहुंचा सकते हैं।
आसान भाषा में समझें तो:
1. अगर किसी कानून, सरकारी नीति या जनका के बड़े मुद्दे पर लोगों को दिक्कत है, तो वे 'याचिका' देकर अपनी बात रख सकते हैं.
2. यह समिति उन याचिकाओं को पढ़ती और जांचती है.
3. समिति फिर देखती है कि शिकायत सही है या नहीं और सरकार को क्या सुधार करना चाहिए.
4. जांच के बाद समिति अपनी रिपोर्ट संसद को देती है. कई बार सरकार को कार्रवाई या बदलाव की सिफारिश भी की जाती है.
यानी यह समिति जनता और संसद के बीच एक सुनवाई का पुल की तरह काम करती है. Raghav Chadha को राज्यसभा की इसी याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Post a Comment