छतरपुर | थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत पन्ना रोड आजाद चौक के पास एक बस कंडक्टर के साथ मारपीट व धारदार हथियार से चोट पहुंचाने संबंधित रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया। पुलिस टीम ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गेश साहू पिता छिंगे साहू, निवासी आजाद चौक, नया पन्ना नाका, छतरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार चाकू बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Post a Comment