छतरपुर: वृक्षारोपण कार्य का भुगतान नहीं मिलने पर किसान पहुंचा जनसुनवाई, रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

 

छतरपुर।
छतरपुर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद पंचायत राजनगर अंतर्गत ग्राम औटापुरवा निवासी राकेश पटेल, पिता भगवान दास ने नंदन फल उद्यान योजना के तहत किए गए वृक्षारोपण कार्य का पूरा भुगतान नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई।


आवेदन में राकेश पटेल ने बताया कि उन्होंने अपनी निजी भूमि पर नंदन फल उद्यान योजना के तहत वृक्षारोपण कार्य कराया था। इस कार्य के लिए ₹1 लाख 45 हजार की राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन अब तक उन्हें केवल ₹30 हजार का ही भुगतान प्राप्त हुआ है। उनका कहना है कि शेष राशि का भुगतान लंबे समय से लंबित है।
आवेदक ने यह भी आरोप लगाया कि बकाया भुगतान कराने के लिए संबंधित सरपंच, सचिव और इंजीनियर द्वारा उनसे पैसे की मांग की जा रही है। उन्होंने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा शेष भुगतान जल्द कराने की मांग की है।




जनसुनवाई में आवेदन प्राप्त होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नोट: सरपंच, सचिव और इंजीनियर पर लगाए गए आरोप आवेदक राकेश पटेल के हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post