हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार सोनी ने 2 बच्चों के जन्मजात टेढे पैरों का किया सफल ऑपरेशन

 

छतरपुर। छतरपुर जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार सोनी ने जन्मजात टेढ़े पैरों वाले 2 बच्चों का सफल ऑपरेशन किया। जिसमे युवान 2 साल महाराजपुर और मोहिनी कन्या 3 माह टीकमगढ़ शामिल है। इस दौरान जन्म से विकलांग टेडे पैरों का सफल ऑपरेशन हो रहा है। डॉ रवि सोनी का गरीबो के लिए समर्पण और बच्चों के लिए लगाव के चलते वह और उनकी टीम पिछले 3 साल से लगातार ऐसे बचों को ठीक करने में लगे हुए है और आज 2 नए बच्चों का ऑपरेशन करके उन्होंने सैकड़ो गरीब बच्चों को विकलांग होने से बचाया।

 
अभी तक जिन बच्चों को इलाज के लिए बाहर बड़े शहरों में जाना पड़ता था। अब यही छतरपुर जिले में ही ठीक हो रहें है। उनके इस तरह के समर्पण के साथ किए जा रहे इलाज की हर कोई तारीफ़ कर रहा है। गऱीब परिवारों के घर की खुशिया वापस आ गई हैं । और जो बच्चे इलाज के अभाव मे विकलांग होकर चलते थे उनका इलाज करके डॉ रवि सोनी ने उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोडऩे का काम करके उन गरीब परिवारों के लिए किसी बारदान से कम नहीं है। डॉ रवि बताते है कि ये बच्चे जो क्लब फुट नाम की बीमारी से ग्रसित थे। उनमे अधिकतर बच्चे जिनको ठीक करने में काफ़ी समय लगता है। लगभग 2 महीने में एक बच्चा ठीक होता है। ऐसे में परिवार को भी कई बार समझाना पड़ता हैं। इसके लिए हर शुक्रवार को विशेष कैम्प करते है। जब बच्चे ठीक होकर चलते है, तो बच्चे और परिवार की ख़ुशी देखकर और भी अच्छा काम करने का प्रोत्साहन मिलता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post