मारपीट और पुलिस की निष्क्रियता से परेशान आदिवासी पहुंचा कलेक्टर की शरण में कार्रवाई की मांग

 

छतरपुर। जिले के राजनगर तहसील अंतर्गत ग्राम उदयपुरा के एक आदिवासी युवक ने पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। 

पीड़ित संतोष आदिवासी, पिता कंच्छेद आदिवासी ने छतरपुर कलेक्टर को आवेदन सौंपकर दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।पीड़ित द्वारा सौंपे गए आवेदन के अनुसार, मामला 22 जुलाई 2026 का है। जब पीड़ित चंदू पंडित के खेत पर तार लगाने का काम कर रहा था, तभी सुंदर पटेल नामक व्यक्ति वहां आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। 

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद खजुराहो थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।पीड़ित संतोष आदिवासी ने कलेक्टर को बताया कि आरोपी सुंदर पटेल लगातार उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहा है। 

रिपोर्ट वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है और साथ ही मामला रफा-दफा करने के लिए पैसों (कैश) का लालच भी दिया जा रहा है। थाना स्तर पर सुनवाई न होने से हताश होकर पीड़ित ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर महोदय से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post