छतरपुर | थाना हरपालपुर पुलिस ने ग्राम गुढ़ो में हुई 2 चोरियों में लिप्त चौथे अन्तराज्यीय आरोपी को किया गिरफ्तार
गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के जिलों में चोरी जैसे अपराधों में लिप्त
थाना हरपालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुढ़ो में दो घरों में चोरी संबंधी प्रथक प्रथक प्रकरणों में पूर्व में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों-
1. धीरेंद्र यादव निवासी ग्राम दामुपुरवा थाना मुस्करा जिला हमीरपुर
2. अजीत राजपूत निवासी ग्राम खड़ेही लोधन थाना मुस्करा जिला हमीरपुर
3. कुलदीप यादव निवासी ग्राम दामू पुरवा थाना मुस्करा जिला हमीरपुर
को गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्तों के पास से आभूषण एवं नगद राशि बरामद की गई थी।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा प्रकरण की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही है, शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे।
पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों प्रकरण में फरार आरोपी
4. अंकित उर्फ सूरज राजपूत पिता शिवपाल राजपूत निवासी ग्राम गलिया थाना राठ जिला हमीरपुर
को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के पास से नगद राशि बरामद की गई। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया, उक्त चोरी की घटनाओं में सम्मिलित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गिरोह के सदस्य छतरपुर जिले के थाना लवकुश नगर, हरपालपुर, जिला पन्ना के थाना अमानगंज, एवं जिला महोबा के थाना महोबकंंठ में चोरी जैसे अपराधों में लिप्त हैं।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरपालपुर निरीक्षक राजेश सिंह सिकरवार, चौकी प्रभारी काकुनपुरा उप निरीक्षक गिरजेश राजा, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह, आरक्षक रामकिशोर यादव, सतीश, अवधेश, अभिषेक, मनोज की भूमिका रही।

Post a Comment