खेत बना जंग का मैदान छतरपुर में भैंस चराने से रोकने पर 7 लोगों ने मिलकर पूरे परिवार को किया अधमरा


 छतरपुर। घटना खेत में जबरन भैंस चराने का विरोध करने पर दबंगों ने किया खूनी संघर्ष,पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती कुशवाहा परिवार ने पुलिस पर लगाया हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप। स्थान भगवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नकारा खेरे बछरौनी पंचायत। छतरपुर जिले के भगवा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बछरौनी पंचायत के नकारा खेरे गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोपियों ने एक ही परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है।खेत में भैंस चराने को लेकर हुआ विवाद घायल हरदा कुशवाहा ने अस्पताल में बताया कि यह घटना रविवार सुबह करीब 10:00 बजे की है, जब उनका परिवार खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके खेत में जबरन अपनी भैंसें चरा दीं। जब कुशवाहा परिवार ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने पहले से घात लगाकर रखी लाठियों, डंडों और कुल्हाड़ी से पूरे परिवार पर हमला बोल दिया।हमले में यह लोग हुए घायल लाठी -कुल्हाड़ी के इस हमले में कुशवाहा परिवार के कई लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में मुख्य रूप से शामिल हैं:हरपा कुशवाहा 64 वर्ष)कल्लू कुशवाहा 50 वर्ष रामप्रसाद कुशवाहा 50 वर्ष हल्लू कुशवाहा 24 वर्ष सपना कुशवाहा लच्छी कुशवाहा ने इन लोगों पर लगा हमले का आरोप पीड़ित परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन पर हमला करने वालों में दूसरे पक्ष के सुखदीन रैकवार, प्रेम नारायण रैकवार, नंदकिशोर रैकवार, मुकेश रैकवार, बृजेश रैकवार, प्यारीबाई और रोशनी शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।पीड़ितों का आरोप: पुलिस ने की खानापूर्ति घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने कुल्हाड़ी जैसे घातक हथियारों से जानलेवा हमला किया, लेकिन भगवा थाना पुलिस ने उनके प्रभाव में आकर बेहद मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। घायलों और उनके परिजनों ने जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी से कड़ी धाराएं लगाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post