छतरपुर। छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खडगांये से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक दलित परिवार ने क्षेत्र के दबंगों पर मारपीट करने, जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने और अब केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी उन पर लगातार राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं।क्या है पूरा मामला?ग्राम खडगांये निवासी पीड़ित धनीराम अहिरवार (पिता स्वर्गीय रजोला अहिरवार) और उनके भाई शिवदयाल अहिरवार ने छतरपुर एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि कुछ समय पहले क्षेत्र के दबंगों—नरेंद्र सिंह परमार, बहादुर सिंह परमार, सेलू सिंह परमार और माधव सिंह परमार (निवासी ग्राम रसोइयां, हाल निवासी देरी रोड छतरपुर)—ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें सरेआम अपमानित भी किया था। इस घटना के बाद पीड़ितों की शिकायत पर मातगुवां थाने में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।राजीनामा न करने पर बड़ी घटना की आशंकापीड़ित धनीराम और शिवदयाल ने बताया कि एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद से ही चारों आरोपी आगबबूला हैं। वे लगातार पीड़ित परिवार पर केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव डाल रहे हैं। जब दलित परिवार ने राजीनामा करने से मना कर दिया, तो आरोपियों द्वारा आए दिन गंदी-गंदी गालियां दी जा रही हैं और रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि आरोपी रंजिश के चलते उनके साथ कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना या जानलेवा वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पूरा परिवार इस समय खौफ के साए में जीने को मजबूर है।एसपी से न्याय और सुरक्षा की मांगथक-हारकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को आवेदन सौंपा है। पीड़ितों ने मांग की है कि उनकी और उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाने और धमकी देने वाले इन चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
केस वापस लो, नहीं तो जान से मार देंगे! दलित परिवार ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार | छतरपुर
Ankit
0

Post a Comment