थाना गौरिहार क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी, पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने का आरोप

 

छतरपुर। जिला अंतर्गत गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम घटरा में एक ग्रामीण के साथ लाठी-डंडों और कट्टे की नोंक पर बेरहमी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और गौरिहार पुलिस द्वारा रिपोर्ट न दर्ज किए जाने की शिकायत की है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम घटरा निवासी आवेदक रमाशंकर पुत्र झुल्लु कुशवाहा ने बताया कि 15 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने घर से भैंस चराने जा रहा था। इसी दौरान स्कूल की पुलिया के पास गांव के ही शिवनारायण शर्मा ने उसे बिना वजह गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपी का भाई संदीप शर्मा वहां कट्टा लेकर आ गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।आरोप है कि इसके बाद रामप्रकाश उर्फ भोला शर्मा और रामकिशोर भी वहां लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने पीड़ित रमाशंकर को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में पीड़ित के सिर, बाएं हाथ, कलाई, बाएं आंख और गर्दन के नीचे गंभीर चोटें आई हैं।पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाना गौरिहार गया, तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया और न ही उसका चिकित्सीय परीक्षण डॉक्टरी मुलाहजा कराया गया। कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे पीड़ित व उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post