छतरपुर कॉलेज गेट पर छात्र संगठन के पदाधिकारी ने किया आत्मदाह का प्रयास
मूल्यांकन में गड़बड़ी और अव्यवस्थाओं को लेकर फूटा गुस्सा
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा मूल्यांकन में धांधली और कैंपस की अव्यवस्थाओं को लेकर चल रहा छात्रों का आक्रोश आज एक बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया। कुलपति को ज्ञापन सौंपने के बाद, छात्र संगठन से जुड़े सत्येंद्र ने कॉलेज के मुख्य गेट पर फांसी लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद अन्य छात्रों व सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें बचाया।कॉपियों के मूल्यांकन में भारी लापरवाही का आरोप कुलपति को सौंपे गए ज्ञापन में छात्रों ने हाल ही में जारी हुए परीक्षा परिणामों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
छात्रों का आरोप है कि एक ही विषय में थोक के भाव छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिन होनहार छात्रों ने पूरी गंभीरता से परीक्षा दी थी, उनके अंक पत्र (मार्कशीट) में '00' अंक दर्शाए गए हैं। छात्रों का कहना है कि यह कॉपियों के जांचने में बरती गई घोर लापरवाही का सीधा सबूत है।शिक्षकों की कमी से पढ़ाई ठप, कक्षाएं गायब छात्रों ने कैंपस की बदहाल शैक्षणिक व्यवस्था को भी आड़े हाथों लिया है। ज्ञापन के अनुसार:पिछले कई महीनों से विश्वविद्यालय में नियमित कक्षाएं नहीं लग रही हैं।शिक्षकों की भारी कमी के कारण छात्रों का सिलेबस अधूरा है।
नए एडमिशन के दौरान दस्तावेज जमा करने में छात्रों को भारी परेशानी हो रही है।इस अव्यवस्था से छात्र आगामी परीक्षाओं को लेकर मानसिक तनाव में हैं।जल्द सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी छात्रों ने कुलपति से मांग की है कि इस पूरे मामले की तुरंत उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और प्रभावित छात्रों के रिजल्ट में सुधार किया जाए। आज हुई इस गंभीर घटना के बाद कैंपस में तनाव का माहौल है। छात्रों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी लापरवाही में तुरंत सुधार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।


Post a Comment