थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप अपराधियों को संरक्षण देने और अवैध वसूली की पुलिस अधीक्षक से शिकायत

 

छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुसुमा के एक निवासी ने थाना प्रभारी पर अपराधियों को संरक्षण देने और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय छतरपुर पहुँचकर एक लिखित शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की गई है।


थाना प्रभारी पर मिली भगत के आरोप
पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायती पत्र में आवेदक प्यारेलाल रैकवार ने महाराजपुर थाना प्रभारी डी.के. सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि थाना प्रभारी की मिलीभगत और कथित 'कमीशन' के कारण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आपराधिक कार्य, जुआ, गांजा की बिक्री और पशु तस्करी जैसे अवैध काम धड़ल्ले से चल रहे हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी पैसों के लालच में आदतन अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।


धारदार हथियारों के साथ घर में घुसने की वारदात
पीड़ित प्यारेलाल रैकवार ने बताया कि बीते 1 अगस्त 2026 को आरोपी रोहित पुरोहित, प्रकाश रैकवार, संतोष रैकवार और अन्य लोग हाथों में साइकिल पर धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए थे। इस दौरान आरोपियों ने भूपेन्द्र रैकवार, रमेश रैकवार और भानू रैकवार के साथ मारपीट और विवाद किया। इस घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) भी महाराजपुर थाने में दर्ज कराई गई थी और पीड़ित का डॉक्टरी मुलाहजा मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था।


सरकारी जमीन और तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत
शिकायतकर्ता के अनुसार, क्षेत्र के इन रसूखदार और आदतन अपराधियों का गाँव में भारी दहशत का माहौल है। ये लोग गरीब ग्रामीणों को प्रताड़ित करते हैं और उनकी जमीनें हड़प लेते हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने करीब 30 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, जहाँ वे अवैध रूप से मछली पालन का काम कर रहे हैं।


कार्रवाई न होने से खुलेआम घूम रहे आरोपी
आवेदक का आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद भी महाराजपुर थाना प्रभारी मामले को दबाए हुए हैं। पुलिस की इसी ढिलाई के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने तथा "अगला नंबर 302 हत्या तुम्हारा ही होगा जैसी गंभीर धमकियाँ दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए थाना प्रभारी और अपराधियों के खिलाफ तुरंत दंडात्मक कार्रवाई करने की माँग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post