स्कूल से झंडा फहराकर लौट रहे दो छात्रों पर दबंगों का हमला सिर फटा, SP से शिकायत

 

छतरपुर। जिला मुख्यालय के ईशानगर थाना अंतर्गत ग्राम बधीकलां में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के पावन पर्व पर एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल में ध्वजारोहण कर वापस अपने घर लौट रहे दो सगे भाइयों छात्रों के साथ गांव के ही तीन दबंग युवकों ने रास्ते में रोककर बेरहमी से मारपीट की। हमले में एक छात्र का सिर फट गया है, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना की लिखित शिकायत पीड़ितों ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक SP कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।रास्ते में मोटर साइकिल अड़ाकर रोका, फिर किया हमला। निवासी पवन कुशवाहा उम्र 19 वर्ष और उसका छोटा भाई रामस्वरूप कुशवाहा उम्र 15 वर्ष दोनों शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बंधीकला में पढ़ाई करते हैं। 

15 अगस्त की सुबह करीब 8:00 बजे दोनों भाई स्कूल में झंडा फहराने गए थे। सुबह करीब 10:30 बजे जब वे अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही तीन आरोपी आयुष तिवारी (पिता जगदीश तिवारी), दिवश तिवारी पिता अशोक तिवारी और गोलू तिवारी पिता मुन्ना तिवारी ने एक राय होकर उनका पीछा किया। आरोपियों ने बीच रास्ते में पीड़ितों की मोटरसाइकिल के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उन्हें जबरन रोक लिया।बात-बात पर गाली-गलौज और डंडों- गुम्मों से वार किया 

पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों ने रुकते ही उनके साथ अभद्र भाषा में गाली-गलौज शुरू कर दी। जब छात्रों ने विरोध करते हुए कहा कि वे अपनी साइड से शांतिपूर्वक घर जा रहे हैं, तो आरोपियों ने उन पर लात- घूंसों और डंडों से हमला बोल दिया। इसी बीच आरोपी दिवश तिवारी ने रास्ते से भारी गुम्मा (पत्थर/ईंट का टुकड़ा) उठाकर पवन कुशवाहा के सिर पर दे मारा। वार इतना जोरदार था कि पवन का सिर फट गया और मौके पर ही अत्यधिक खून बहने लगा।

दुस्साहस: दोबारा लौटकर छोटे भाई को भी पीटा, दी जान से मारने की धमकी घटना यहीं नहीं रुकी तीनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर कुछ दूर आगे बढ़े, लेकिन थोड़ी देर बाद वे लाठी-डंडे लेकर फिर से वापस लौटे। उन्होंने छोटे भाई रामस्वरूप कुशवाहा को अकेले घेरकर डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी जांघों और पीठ पर गंभीर चोटें मूंदी चोटें आईं। भागते समय आरोपियों ने पीड़ितों को खुलेआम धमकी दी कि "यदि कहीं रिपोर्ट की तो तुम लोगों को जान से खत्म कर देंगे।"बहन को लेकर भी की अभद्र टिप्पणी शिकायत पत्र के अनुसार, आरोपियों ने मारपीट के दौरान पीड़ितों की स्कूल जाने वाली बहन को लेकर भी आपत्ति जनक और विवादित टिप्पणियां कीं जिससे पीड़ित परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है।पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार पीड़ित छात्रों ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष उपस्थित होकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन सौंपकर मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल आपराधिक मामला (FIR) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post