छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत
नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन तलाश कर वापस दिलाने की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में अप्रैल माह के दौरान 120 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई सायबर सेल और थाना प्रभारियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। बरामद मोबाइल फोन बिहार, दिल्ली, झांसी, महोबा, दतिया, टीकमगढ़, सागर और छतरपुर सहित विभिन्न स्थानों से तलाश किए गए। इनमें IQOO, Motorola, Infinix, Samsung, OnePlus, Vivo, Oppo, Redmi और Realme जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं।
अभियान के दौरान थाना पिपट और लवकुशनगर क्षेत्र में अपराध दर्ज कर कार्रवाई भी की गई। थाना पिपट अंतर्गत आरोपी साबिर खान निवासी जेल मोहल्ला बिजावर तथा थाना लवकुशनगर अंतर्गत आरोपी जगदीश अनुरागी निवासी ग्राम बेहटा के विरुद्ध विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई।
बरामद मोबाइल फोन छात्रों, मजदूरों, एनजीओ कर्मचारियों, किसानों और गृहणियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को लौटाए गए।
छतरपुर पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 526 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 88 लाख रुपये है।
इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

Post a Comment