7 साल पुराने पोक्सो एक्ट प्रकरण के ₹7000 के इनामी वारंटी को गौरिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

छतरपुर | गौरिहार पुलिस थाना पुलिस ने जिला स्तरीय न्याय पथ अभियान के तहत 7 साल पुराने छेड़छाड़ एवं पोक्सो एक्ट प्रकरण में फरार चल रहे ₹7000 के इनामी वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना गौरिहार क्षेत्र में वर्ष 2019 के छेड़छाड़ एवं पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था।

पुलिस टीम ने फरार ₹7000 के इनामी वारंटी साधु अहिरवार पिता छुटवा अहिरवार निवासी ग्राम हिनौती थाना गौरिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक आर.एन. पटेरिया, चौकी प्रभारी पहरा उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post