पुलिस लाइन छतरपुर में यूटिलिटी सेंटर का शुभारंभ, पुलिस कर्मियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

 

छतरपुर | पुलिस लाइन

पुलिस लाइन परिसर छतरपुर में आज पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आधुनिक यूटिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला, छतरपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक विजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन उपस्थित रहे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस यूटिलिटी सेंटर

नवनिर्मित यूटिलिटी सेंटर में पुलिस कर्मियों की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें शामिल हैं:

सैलून

कॉबलर (जूता मरम्मत)

लांड्री सेवा

इन सभी सेवाओं के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं, जिनमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

पुलिस परिवार को मिलेगा लाभ
यह यूटिलिटी सेंटर न केवल पुलिस कर्मियों बल्कि उनके परिवार के सदस्यों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। इससे उन्हें एक ही स्थान पर स्वच्छ, व्यवस्थित और सुलभ सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे उनके कार्य में भी सुविधा होगी।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
लोकार्पण के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने यूटिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post