बिजावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 घंटे में मोबाइल चोर गिरफ्तार, वनप्लस फोन बरामद

 

बिजावर थाना पुलिस ने बीड़ी लिप्स कंपनी के ऑफिस से मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 20 हजार रुपए कीमत का वनप्लस एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहनगंज मोहल्ला स्थित बीड़ी लिप्स कंपनी के ऑफिस से फरियादी मोहम्मद रफीक शाह निवासी छतरपुर के मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट थाना बिजावर में दर्ज कराई गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

घटनास्थल का निरीक्षण करने और संदेहियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी साबिर खान पिता अजीज खान निवासी वार्ड क्रमांक 12, जेल मोहल्ला, बाजना रोड बिजावर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किया गया वनप्लस मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपी साबिर खान पहले भी मोबाइल चोरी के मामलों में लिप्त रह चुका है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गुरुदत्त शेषा, स.उ.नि. के.एल. बेन, प्रधान आरक्षक प्रकाश सिंह, आरक्षक दुर्गेश कुमार, अमित सिंह, सतेंद्र, नत्थू सिंह और प्रदीप की महत्वपूर्ण भूमिका

Post a Comment

Previous Post Next Post