छतरपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध देशी कट्टे, जिंदा कारतूस, डंडा और एक क्रेटा कार जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस को रात्रि गश्त के समय बीएसएनएल ऑफिस के पास एक कार में अवैध हथियार होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कार में बैठे संदेहियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 315 बोर के 2 अवैध देशी कट्टे, जिंदा कारतूस और डंडा बरामद हुआ।
पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस, डंडा एवं प्रयुक्त Hyundai Creta कार सहित करीब 6 लाख रुपए से अधिक का सामान जब्त किया। मामले में पुलिस ने
जय सिंह यादव पिता श्याम लाल यादव निवासी ग्राम बूढ़ा थाना सिविल लाइन
शिवम पटेल उर्फ ओमप्रकाश पिता कुंवरलाल पटेल निवासी ग्राम बूढ़ा थाना सिविल लाइन
एक विधि विरुद्ध किशोर
को अभिरक्षा में लिया है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद, आरक्षक सूरजभान, प्रशांत, रूपेश एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment