जुझारनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 57 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जुझारनगर पुलिस ने ग्राम बम्होरी पुरवा में अवैध शराब के संग्रह पर छापा मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम बम्होरी पुरवा में अवैध शराब रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव स्थित एक किराना दुकान पर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य की 7 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 57 लीटर से अधिक बताई गई है। जप्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये है।

मामले में आरोपी अरविंद कुमार अहिरवार पिता छेदालाल अहिरवार निवासी ग्राम बम्होरी पुरवा थाना जुझारनगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना जुझारनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जुझारनगर उप निरीक्षक राजकुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक विनोद तथा आरक्षक शिवम, विपिन, राममूर्ति, अमन और उमेश की महत्वपूर्ण भूमिका

Post a Comment

Previous Post Next Post