सतना सेंट्रल जेल में शुरू हुई प्रेम कहानी, डिप्टी जेलर ने पूर्व कैदी से रचाई शादी

 

सतना से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है,

 जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। सतना सेंट्रल जेल में पदस्थ महिला डिप्टी जेलर फिरोजा खातून ने पूर्व कैदी धर्मेंद्र उर्फ अभिलाष से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र हत्या के मामले में सजा काट रहा था और करीब 14 साल जेल में रहने के बाद साल 2020 में रिहा हुआ था। इसी दौरान जेल में उसकी मुलाकात डिप्टी जेलर फिरोजा खातून से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र की रिहाई के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में रहे। कई सालों तक एक-दूसरे को समझने और रिश्ते को निभाने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। वर्तमान में फिरोजा खातून सतना जेल में राउंड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

यह शादी इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि फिरोजा खातून मुस्लिम समाज से हैं, जबकि धर्मेंद्र हिंदू धर्म से संबंध रखते हैं। परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिरोजा के परिवार वाले उनकी शादी अपने समाज में करना चाहते थे, जिसके चलते परिवार के कई सदस्य इस विवाह में शामिल नहीं हुए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई। इतना ही नहीं, शादी में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने कन्यादान की रस्म भी निभाई।



सोशल मीडिया पर अब यह प्रेम कहानी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे प्यार, विश्वास और सामाजिक बंधनों से ऊपर उठकर लिए गए फैसले की मिसाल बता रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post