बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

 

सम्राट चौधरी की सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। 

नई जिम्मेदारियों के तहत कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपे गए हैं। सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को मजबूत करने और विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से विभागों का पुनर्गठन किया है।

नई सूची के अनुसार, निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय सौंपा गया है। नीतीश मिश्र को नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की कमान मिली है। वहीं दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग दिया गया है।

सरकार में वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि विजेन्द्र प्रसाद यादव वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग संभालेंगे। श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सौंपा गया है।

इसके अलावा रामकृपाल यादव को सहकारिता विभाग, अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और मदन सहनी को मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग दिया गया है।

नई कैबिनेट में श्रेयसी सिंह को उद्योग एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि दीपक प्रकाश पंचायती राज विभाग संभालेंगे। शिक्षा विभाग की कमान मिथिलेश तिवारी को सौंपी गई है।

सरकार का कहना है कि विभागों के इस नए बंटवारे से विकास कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बिहार की राजनीति में इस कैबिनेट विस्तार को आगामी राजनीतिक रणनीति और चुनावी तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post