10 साल पुराने दुष्कर्म के प्रकरण के फरार वारंटी को थाना लवकुशनगर पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्तार
एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता ।
थाना लवकुशनगर अंतर्गत वर्ष 2016, 10 साल पुराने दुष्कर्म के प्रकरण का वारंटी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार वारंटी विष्णु साकेत उर्फ पंडा पिता सुवाराम शर्मा निवासी मझगवां जिला सतना* को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक अजय अंबे, प्रधान आरक्षक ओमपाल सिंह, दीपक चतुर्वेदी, आरक्षक विकास, बलराम, चंदन की भूमिका रही।
छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment