बड़ामलहरा में 16 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह रोकने के लिए एसपी से शिकायत, कल होनी है शादी

 

बड़ामलहरा में 16 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह रोकने के लिए एसपी से शिकायत, कल होनी है शादी

छतरपुर। जिले के भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम भुजपुरा में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का नियमों के विरुद्ध बाल विवाह कराए जाने का मामला सामने आया है। टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम भेलसी निवासी धनबाई सौर ने 6 जुलाई 2026 को छतरपुर पुलिस अधीक्षक और जिला कार्यक्रम अधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर इस विवाह को रुकवाने की मांग की है। आवेदिका के अनुसार, भुजपुरा निवासी बाबूलाल सौर अपनी नाबालिग बेटी मोहिनी सौर का विवाह कानून को ताक पर रखकर 7 जुलाई 2026 को करा रहे हैं, जो कि पूरी तरह गैरकानूनी है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मोहिनी के पिता ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से आवेदिका के पुत्र रवि सौर के खिलाफ भगवां थाने में पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एक झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया है। आवेदिका ने न्यायहित में बाल विवाह प्रतिषेध कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस मामले की तत्काल जांच कराने और कल होने वाले इस नाबालिग के विवाह पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post