गौरिहार पुलिस पर लगा मारपीट, अभद्रता और जबरन ट्रैक्टर व मोबाइल छीनने का आरोप, पीडि़तों ने एसपी से की शिकायत

 

छतरपुर। गौरिहार थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए क्षेत्र के दो पीडि़तों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पहले मामले में ग्राम ठकुरा निवासी अंशुल राजा पुत्र राजकुमार सिंह ने आवेदन सौंपकर बताया कि उनका ट्रैक्टर ग्राम पंचायत हन्नूखेड़ा में चल रहे विकास कार्यों के लिए ठकुर्रा नदी घाट से बालू लाने गया था।


शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे जब वहां बालू भरी जा रही था, तभी गौरिहार थाने की पुलिस आई और ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगी। जब चालक ने अभद्रता का विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने अंशुल राजा का मोबाइल छीन लिया और बालू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जबरन थाने ले गए, जिससे पंचायत का निर्माण कार्य ठप हो गया है। पीडि़त का आरोप है कि मौके पर दो अन्य ट्रैक्टर भी खड़े थे, जिन पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 



इसी घटना से जुड़ा दूसरा शिकायती आवेदन ठकुरा निवासी छात्र दीपक पाल पुत्र भैयालाल पाल ने दिया है. दीपक ने बताया कि वह सुबह केल नदी में नहाकर लौट रहा था, तभी पुल के नीचे पुलिस को ट्रैक्टर वालों के साथ गाली-गलौज करते देख वह वहां रुक गया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसका ओप्पो मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जब छात्र ने कहा कि उसका ट्रैक्टर या बालू से कोई लेना-देना नहीं है, तो आरक्षक अमित शर्मा ने उसे थप्पड़ मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और मांगने पर भी वापस नहीं कर रहे हैं। दोनों ही पीडि़तों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने, ट्रैक्टर और मोबाइल वापस दिलाने की मांग की है।










Post a Comment

Previous Post Next Post