मारपीट का आरोप, FIR दर्ज न होने पर पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय, थाना चंदला पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

 

छतरपुर। जिले के लवकुशनगर तहसील अंतर्गत ग्राम छटी बम्हौरी निवासी सत्तीदीन अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर को शिकायत सौंपकर मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और थाना चंदला पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।


पीड़ित सत्तीदीन अहिरवार ने अपने आवेदन में बताया कि 13 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह बाजार जा रहा था। इसी दौरान कमलेश राजपूत, हीरालाल राजपूत, झल्लू राजपूत, बृजुन राजपूत और रामबरन राजपूत ने कथित रूप से उसे रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि हमले में उसके मुंह पर गंभीर चोट आई।


सत्तीदीन का कहना है कि घटना के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाना चंदला पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा निष्पक्ष जांच की मांग की।
आवेदन में पीड़ित ने यह भी कहा है कि यदि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित आरोपियों की होगी। साथ ही थाना चंदला की कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post