मेडिकल कॉलेज छतरपुर में शान से लहराया तिरंगा, डीन बोले—बुंदेलखंड के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा

 

छतरपुर। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय छतरपुर के नौगांव रोड स्थित परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. अमरदीप राय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित चिकित्सकों, चिकित्सा स्टाफ एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
समारोह को संबोधित करते हुए डीन डॉ. अमरदीप राय ने कहा कि छतरपुर का नया चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल बुंदेलखंड अंचल के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार करने के साथ-साथ भविष्य के योग्य एवं समर्पित चिकित्सक तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


डीन ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय का उद्देश्य क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचाना है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
चिकित्सक और कर्मचारी रहे मौजूद
स्वतंत्रता दिवस समारोह में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव शर्मा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुवर्ण सागर बाजपेयी, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विशाल श्रीवास्तव एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नवनीत तिवारी सहित चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा छतरपुर के गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने चिकित्सा महाविद्यालय की प्रगति और बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मिठाई वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थितजनों को मिठाई वितरित की गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post