छतरपुर | थाना कोतवाली पुलिस ने निजी एंबुलेंस चालक के साथ अवैध वसूली एवं मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिनांक 10 सितंबर को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल के पुराने गेट के पास निजी एंबुलेंस चालक फरियादी नितेंद्र सिंह पटेल के साथ अन्य एंबुलेंस चालकों द्वारा अवैध वसूली एवं मारपीट किए जाने संबंधी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा निजी एंबुलेंस चालक के साथ अवैध वसूली एवं मारपीट की घटना में पूर्व में आरोपी
1. सोहेल खान निवासी छतरपुर
को गिरफ्तार किया गया था। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी—
2. अशोक यादव पिता अमर यादव, निवासी ग्राम हमा, थाना कोतवाली
3. सुरेश यादव पिता रामनाथ यादव, निवासी ग्राम राजपुरा, थाना गुलगंज
को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक ईश्वर, आरक्षक संदीप, नरेश एवं टीम की भूमिका रही।

Post a Comment